पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचायत चुनाव लड़ने वाले अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी नजर
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद में पंचायत चुनाव के मद्देनजर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। जबकि कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा निर्देशित किया गया है कि अपराध किस्म के व्यक्तियों पर बराबर नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने वार्ता के क्रम में बताया की अपराधी किस्म के व्यक्ति जो जेल से छूटे हैं। या छोटी मोटी बातों पर अपराध फंसे हैं ऐसे अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। कि वह अपने अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में जेल से छूटे तथा अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर बराबर नजर बनाए रखें। जिससे अपराधियों पर अंकुश में रखकर पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके। व चुनाव में खलल डालने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उक्त कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त पकड़े गए अपराधियों का थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ आख्या लिखना अनिवार्य होगा जिससे कि विवेचक को विवेचना करने में मदद मिले और उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सभी थाना अध्यक्ष अपने अपने थाना के अंतर्गत पूछताछ आख्या बनाना सुनिश्चित करें। जिससे पुलिस विभाग में अपराधियों पर नकेल कसते हुए कार्यवाही की जा सके। इसी क्रम में कोविड19 का भी ख्याल रखते हुए नियमों की पालन करने की हिदायत दी गयी।
Comments
Post a Comment