एक वृद्ध ब्यक्ति की हुई मौत,आपसी विवाद को लेकर फैली क्षेत्र में सनसनी,अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट
बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण दिनांक 8 अप्रैल 2021 को बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण क्षेत्र के बैरिया प्रखंड के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिसवा सरेया पंचायत के वार्ड नंबर 12मे रास्ते के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट में एक वृद्ध ब्यक्ति की मौत हो गई है। वृद्ध की पहचान अली गद्दी के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 65 वर्ष  बताई गई है। मृतक को हातिम गद्दी, ईशा गद्दी, उस्मान गद्दी, इनाएम गद्दी, सहित अन्य लोग मिलकर मृतक को अपने मिल में ले जाकर गले में फांसी लगा कर मौत के घाट उतार दिया, इस बात की सूचना बैरिया थाना पुलिस को दी गई तो बैरिया थाना पुलिस बल को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।इस घटना से ग्रामीणों में  सनसनी फैला हुआ है। साथ ही कई तरह के अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल