सेंट्रल बैंक पर आसमान की छाए में गेट के बाहर पैसे के लिए महिलाओं को घण्टों करना पड़ता इंतजार

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत क्रांति चौराहा पर  स्थापित सेंट्रल बैंक पर  महिलाओं को आसमान के छाए में काफी समय गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। आखिर इसका कारण क्या हो सकता है। जोकि महिलाओं को गेट के बाहर धूप में बैठकर अपने पैसे लेने के लिए धूप का सजा काटना पड़ता है। आखिर इसका जिमेदार कौन हो सकता है। जबकि महिलाओं ने बताया कि बैंक कर्मी लोन पर ध्यान देकर लोन का कार्य करते हैं और महिलाओं को कहते हैं। कि पैसा नहीं है तो कभी सरवर नहीं है। उधर साहब गेट के बाहर जनता को  धूप में रखकर कतार में खड़ा कराकर पैसा का इंतजार कराते हैं। जब बैंक मैनेजर से मीडिया कर्मियों ने बात की तो बैंक मैनेजर द्वारा जवाब मिला कि सरकार के पास पैसा नहीं है। तो हम पैसा कैसे देंगे । वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री गरीबों के हक के लिए हर योजना दे रही है। आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह से महिलाए बिना खाना खाए बैंक पर आकर लाइन में खड़ी हो जाती हैं। घण्टों बाद उन्हें कभी नेटवर्क का बहाना देकर तो कभी पैसा का हिला हवाली देकर महिलाओं को घर के तरफ लौटा दिया जाता है। वहीं मौके पर  सीमा, सिंधु, नीतू,व दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल