भीड़ ने किया लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही हुए घायल
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के थाना रामकोला के अंतर्गत लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी पर भीड़ ने किया हमला चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही हुए घायल आप को बतादें कि कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में 15 मई 2021शनिवार शाम करीब छह बजे लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति को लेकर उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर पुलिस के हाथों से उस ब्यक्ति को छुड़ा लिया इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर ईंट पत्थर भी चलाए जिससे चौकी इंचार्ज के भी सिर में चोट लगी और साथ ही साथ तीन सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। उस समय करीब एक घंटे तक पुलिस असहाय बनी रही आप को बतादें कि शनिवार की शाम को लक्ष्मीगंज बाजार में लॉकडाउन होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मास्क सड़क पर टहल रहे थे लक्ष्मीगंज के चौकी इंचार्ज आर एन दुबे चौकी के तीन सिपाहियों के साथ बाजार में लॉकडाउन का पालन कराने निकले लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस बाजार में घूम रहे एक युवक को पकड़कर चौकी पर ले गयी पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों लोग की भीड़ भी पीछे-पीछे पुलिस चौकी पहुंच गयी। मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी रामनरायण दूबे से भी लोग उलझ गए। और जबरन चौकी से हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ा ले गए चौकी प्रभारी ने सख्ती दिखाकर भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो वहां पर भीड़ पत्थरबाजी करने लगी पत्थरबाजी में चौकी प्रभारी रामनारायण दूबे के सिर फट गया साथ में सिपाहियों को भी चोटें आईं। इसकी सूचना रामकोला थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह फोर्स लेकर कुछ ही देर में लक्ष्मीगंज बाजार में पहुंच गए फोर्स देखते ही लोग घरों में भाग गए और बाजार में सन्नाटा पसर गया एसओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर पत्थर चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी कुशीनगर एपी सिंह ने बताया, लॉकडाउन के नियम पालन कराने को विरोध कर रहे कुछ मनबढ़ों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इसमें चौकी इंचार्ज घायल हो गए हैं। हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। घायल चौकी इंचार्ज मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की शनाख्त की जा रही है।
Comments
Post a Comment