सेवरही से सपा प्रत्याशी प्रमिला गुप्ता ने चुनाव नहीं लड़ने का लिया निर्णय

अब्दुल्लाह अहमद की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विकाश खण्ड सेवरही से प्रमुख पद के लिये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमिला गुप्ता ने बताया की कतिपय कारणों से चुनाव नही
लड़ने का निर्णय लिया है। सपा प्रत्याशी के चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी हैं। सपा प्रत्याशी के चुनाव ना लड़ने से ब्लॉक प्रमुख सेवरही के पद पर निर्विरोध चुनाव होना तय माना जा रहा है। वही ब्लॉक प्रमुख सेवरही के पद पर भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय बताया जा रहा हैं। चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता ने दिया
उनकी पत्नी प्रमीला गुप्ता को सपा ने प्रत्याशी बनाया था अब देखना यह बाकी है। कि सपा सेवरही ब्लॉक प्रमुख पद पर आगे क्या निर्णय लेती है। वही उदय नारायण गुप्ता ने बताया की सपा पार्टी जो प्रत्याशी मैदान में लाएगी उसका मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

हत्या के मामले में तीन महिला व तीन पुरुष सहित 06 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार