समाज मे अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के कसया क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौली राजा में एक कार्यक्रम आयोजित कर 
समाज मे अच्छे कार्य करने वाले लोगों को बुधवार को सम्मान समारोह का कार्यक्रम मे आधा दर्जन लोगों सम्मान पत्र और अग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस से आए राजू बंधु खन्ना ने कहा कि समाज में रहने के लिए एक अपनी पहचान बनानी चाहिए जिससे लोग आपको जाने और पहचाने इसके लिए सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर काम करना चाहिए और गरीबों के लिए जो बन सके वह करने की जरूरत है आज के युग में बहुत ही कम लोग समाज के दबे कुचले लोगों को पूछ रहे हैं सेवा भाव से काम करने के लिए मन और दिल दोनों की जरूरत है अच्छे काम के लिए जब समाज में सम्मान मिलता है तो दिल खुश हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पूर्व ग्राम प्रधान अमित राव सोनू ने किया और संचालन साहिल बजाज ने किया इस अवसर पर मनोज प्रजापति आई आए सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया इस दौरान अमित मद्धेशिया, रवि यादव, अमन जयसवाल, चंदू गौड़, सोनू गिरी, कमलेश पटेल, बाबू अयूब, आकाश सोनी, शैलेश, सरफराज आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल