एक सौ वर्ष के ज्योतिषाचार्य बौना बाबा के निधन से लोगों मे शोक की लहर
प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 19 जुलाई 2021 को बगहा पुलिस जिला के अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के इगलिसिया चौक के समीप स्थित बौना बाबा के आकस्मिक निधन शुक्रवार की देर शाम हो गई वे लगभग एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के थे बौना बाबा एक कुशल ज्योतिष के साथ ही विद्वान आचार्य थे अचानक उनके निधन की खबर मिलते ही इगलिसिया पंचायत समेत आस पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई समाजसेवी सह जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजित कुमार राव, विनय राव , अजित राव, प्रमोद राव, रामभरोसी, आँसु, ॠषव सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने बताया कि बौना बाबा लगभग एक से डेढ हाथ ही उनकी लंबाई थी तथा वर्षों पूर्व कही से आकर इगलिसिया चौक के समीप मकान बनवा कर रह रहे थे।
Comments
Post a Comment