चंवर में नहाने के क्रम में बच्चे डूबे, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, पुरे गांव में मचा हड़कम्प

राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट
बिहार: मोतिहारी जिला पूर्वी चम्पारण दिनांक 20 जुलाई 2021 को मोतिहारी जिला पूर्वी चम्पारण क्षेत्र के अंतर्गत हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चनरहिया गाँव के सेवराहा चेवर में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे है। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शव को निकाला गया है। तीन बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुटी है। हरसिद्धि थाना के चनरहिया गांव के निमिया माई के पास चंवर के पानी में डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गई घटना की सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया वहीं पंचायत मुखिया अभय तिवारी के सूचना पर हरसिद्धि थाना व सीओ पहुचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुटे है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार तीनों बच्चे ट्यूशन पढ़ कर आने के बाद खेत देखने गए थे खेत देखने के बाद सभी नहाने चले गए जिसमें पैर फिसलने से एक बच्चा डूबने लगा बचाने के दौरान बाकि दोनों भी गहरे पानी में उतर गए जहां तीनों डूबने लगे देखते ही देखते तीनों बच्चों की मौत हो गई गांव से लेकर घर मे चीत्कार मचा हुआ है। मृतकों की पहचान गोल्डन कुमार, रौनक कुमार औऱ कुंदन कुमार के रूप में की गई तीनों बच्चे एक ही पट्टीदारी के बताए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल