मैप पब्लिक स्कूल के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
टापर छात्र छात्राओं ने कहा कि यदि लग्न हो तो सफलता की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखा जा सकता है। 10वीं की परीक्षा में मैप पब्लिक स्कूल के श्रेयांश कश्यप ने 95.20% अंक पाकर विद्यालय टाप किया वही अनंत सिंह 94 .40% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और संजय पटेल 93.80% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
कुशीनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। हाटा क्षेत्र के छात्रों ने इस बार जिले में अपनी मेधा को लोहा मनवाया है। हाटा नगर के गोपालपुर बिरैचा में स्थित मैप पब्लिक स्कूल के श्रेयांश कश्यप ने 95.20% अंक पाकर विद्यालय टाप किया। वही अनंत सिंह 94 .40% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और संजय पटेल 93.80% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे इस बार कोविड के चलते 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाए रद कर दी गई थी गाइडलाइन के अनुसार छात्रों के पिछली कक्षा के रिकार्ड के अनुसार मार्किग की गई मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम करीब 12 घोषित होते ही छात्रों में खुशी का माहौल था टापर छात्र छात्राओं ने कहा कि यदि लग्न हो तो सफलता की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखा जा सकता है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने गुरुजनों माता-पिता तथा परिवार को देते हुए कहा इनके मार्गदर्शन से ही मुझे यह सफलता मिली है। टॉपर विद्यार्थियों को मैंप पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ महेंद्र राय, डायरेक्टर पवन कुमार राय, क़प्रधानाध्यापक राहुल तिवारी, शिक्षक अर्पित मिश्रा, अमित कुमार गुप्ता आदि ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल