उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत लोगो को किया गया जागरूक
आई एस ए एम एन पब्लिक एजुकेशनल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी के टीम ने बैठक कर लोगो को कर रहे जागरूक
एम.ए.हक
बस्ती: उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशनके निर्देशानुसार एवं जिला पेयजल स्वच्छता मिशन के तत्वाधान में दिनांक 15 अगस्त 2021 को जिला बस्ती के विकास खंड रुधौली के ग्राम पंचायत छपिया मैं ग्राम प्रधान मुरारी यादव के नेतृत्व में आई. एस. ए. एम. एन. पब्लिक एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी संत कबीर नगर के टीम लीडर शराफत अली ने संचालन करते हुए आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर लोगों को जल जनित बीमारियों से आजादी हेतु संकल्पित किया ग्राम प्रधान ने वर्षा जल संरक्षण जल का कम से कम दोहन तथा जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु सामूहिक प्रयास पर जोर दिया समन्वयक भानु सिंह सतीश सिंह सर्वेश यादव ने लोगो को पेयजल स्रोतों की सफाई दूषित पानी की निकासी तथा रंग गंध स्वाद के माध्यम से अपने पानी की पहचान करना के साथ पीने के पानी को ढक कर रखना डंडी दार लोटे का प्रयोग तथा हैंड वास की सही विधि की विस्तार पूर्वक लोगों में चर्चा किया गया आज की खुली बैठक में ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों से चर्चा कर ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन पर भी बात किया गया बैठक में आशा आंगनबाड़ी समूह सखी समूह अध्यक्ष एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment