जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता हेतु किया गया जागरूक

लोगो को पेयजल एवं स्वच्छता हेतु किया गया जागरूकभारत सरकार द्वारा संचालित एवं उ0 प्र0 द्वारा क्रियान्वित
एम.ए.हक
बस्ती: भारत सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत ग्राम पंचायत की बैठक अभियान जिलाधिकारी के निर्देशन में व मुख्य विकसा अधिकारी के पर्यवेक्षण तथा अधिशाषी अभियंता के मार्गदर्शन में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन बस्ती के तत्वाधान में चलाये जा रहे जल जीवन मिशन के तहत आई• एस• ए• एम• एन• पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को विकास खंड रुधौली के ग्राम पंचायत रौनिया में ग्राम प्रधान श्री राम गणेश जी की अध्यछता में आई. एस. ए. के टीम लीडर सराफत अली, समन्वयक भानु प्रताप सिंह, सतीश सिंह, सर्वेश यादव ने आशा, आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूह, एवं ग्राम सभा के आम जन मानस को पेयजल की समुचित आपूर्ति, दूषित जल की उचित निकासी ,जल जनित रोगों से बचाव हेतु लोगों को सामूहिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया ग्राम प्रधान जी ने जल संचय तथा भविष्य में होने वाले जल संकट से भावी पीढ़ी को बचाने हेतु सपथ दिलायी साथ ही ग्राम वासियो को मिशन की सफलता हेतु जन सहयोग का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंचायत मित्र ने आई एस ए टीम के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल