छापेमारी के दौरान 21 लीटर देशी चुलाई शराब किया गया जब्त ,कारोबारी फरार
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
अर्धनिर्मित 500 लीटर देशी चुलाई शराब किया गया नष्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा पुलिस कप्तान किरण कुमार गोरख जाधव के दिशा निर्देश पर शराब तथा कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शराब से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी चम्पापुर गोनौली पंचायत के धंगरहिया गाँव मे अलग अलग घरों में की गई जिसमें लगभग 500 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को नष्ट करते हुए 21 लीटर देशी चुलाई शराब को जब्त कर लिया जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी उक्त गांव के कुछ लोगों के द्वारा शराब का अवैध निर्माण कर उसका कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए धंगरहिया गांव में छापेमारी कर दिलीप उरांव, हीरा लाल उरांव तथा सिकंदर उरांव सभी धांगरहिया गांव निवासी के घर के पीछे से देशी चुलाई शराब बरामद किया तीनो शराब कारोबारी पुलिस की भनक पाते हीं अंधेरे का लाभ ले कर भागने में सफल रहे घटना स्थल से अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब एवं 21 लीटर प्लास्टिक के गैलन में अलग अलग रखे देशी चुलाई शराब को जब्त कर लिया थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार तीनो कारोबारीयों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 27/21दर्ज करते हुए शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द से जल्द शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया जाएग।
Comments
Post a Comment