यूनियन के मण्डल प्रभारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग


डॉ0 अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद में गैर पंजीकृत ई रिक्शा एजेन्सी के दबंग संचालको के ऊपर कार्यवाही के लिये किया मांग
शाजहाँपुर: जनपद में न्यू जनता ऑटो एवं ई रिक्शा चालक यूनियन के लोगो ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गैर पंजीकृत ई रिक्शा एजेंसियों की जांच करवाने की मांग किया था उनकी मांग पर जांच हुई उससे नराज होकर जलालाबाद में खान ई रिक्शा सर्बिस के संचालक द्वारा गली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। यूनियन के मण्डल प्रभारी श्री पवन कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है। कि हमारे साथी महफूज अली खां यूनियन के जिलाध्यक्ष है। खान ई रिक्शा एजेन्सी के दबंग संचालक तहसीन व जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय और जनपद में अन रजिस्ट्रड चल रही ई रिक्शा एजेंसियों की जांच कर कार्यवाही की जाय व इन एजेंसियों द्वारा बेचे जा रहे ई रिक्शा इनका रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में नही होगा जिससे राजस्व की हानि होती है। जिस पर रोक लगाई जाय यातायात व्यवस्था को मद्दे नजर रखते हुए अगर इन पर रोक न लगी तो जाम की समस्या बद से बत्तर हो जायेगी मण्डल प्रभारी के साथ डॉ0 मो0 मुस्ताक इदरीसी, मो0 फिरोज खान, मुन्ना, मो0 रेहान, इरशाद हुसैन मंसूरी, इस्तखार, दुर्गेश शुक्ला, फैसल खां, महफूज अली खां, खलील खां, इमरान, फूल मियां, राज कुमार अवस्थी, श्रीपाल, राजा वडकमो, सुशील चन्द, पवन गुप्ता, राज कुमार, राम औतार, मनोज, सन्तोष राठौर, सतीश, जगदीश आदि काफी तादाद में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल