मनीष की मदद करने के लिए आगे आने लगे मददगार
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में राज्यसभा सांसद ने ईलाज के लिए दिया पत्र
बिहार: प0 चम्पारण बगहा एक प्रखण्ड के लगुनाहा चौतरवा पंचायत के शांति नगर चौतरवा निवासी मनीष कुमार ठाकुर की मदद के लिए समाजसेवियों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही मनीष बुधवार की सुबह राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के आवास पर उनसे मिला और अपनी सारी आपबीती सुनाई।जिसको लेकर सांसद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मनीष के ईलाज के लिए दिल्ली स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल के नाम एक लेटर दिया और फौरन ईलाज शुरू कराने की सलाह दी।साथ ही सांसद ने कहा कि अपने निजी स्तर से जो कुछ भी बन पाएगा मनीष को सहायता प्रदान की जाएगी वही रतवल के समाजसेवी प्रमोद गुप्ता बीमार मनीष से उसके आवास पर मिले और उसका हाल जाना तथा उसे सांत्वना देते हुए हरसम्भव सहायता करने की बात कही।साथ ही चौतरवा के समाजसेवी जयचंद्र पांडेय ने भी मनीष ठाकुर से मिलकर उसका हाल जाना और परिजनों को धैर्य रखने की बात कही पांडेय ने बताया कि मनीष के दिल में दो एमएम का सुराख है जिसके ईलाज के लिए वे समाज के हर तबके के लोगों से मदद करने की अपील करेंगे तथा अपने निजी स्तर पर हर सम्भव मदद भी करेंगे जिससे चौतरवा के एक गरीब परिवार का बेटा स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ खुशीपुर्वक रह सके बता दें कि मनीष के ईलाज के लिए उसके बैंक अकाउंट, फोनपेय, गूगल पेय तथा पेटीएम नम्बर 7903992798 पर लोग सहायता करना शुरू भी कर दिए हैं। मनीष ने लोगों से अपने ईलाज की खातिर सहायता की अपील किया है।
Comments
Post a Comment