पौधे पर्यावरण और मानव जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। ये जिंदगीभर साथ निभाते हैं।

संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार; प0 चम्पारण बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र 35 की सेविका कृष्णा प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार को गोल्ड मोहर का पौधारोपण की पौधारोपण के बाद बच्चों व उनकी माताओं को बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण का  संतुलन करते हैं। ये आजीवन हमारे मित्र बने रहते हैं। प्राकृतिक सुंदरता कायम रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका होती है। इतना ही नहीं वायुमंडल में ऑक्सीजन व कार्बन डायक्साइड के संतुलन को कायम रखते हैं। पेड़-पौधे वायुमंडल से कार्बन डायक्साइड ग्रहण कर बदले में हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन को प्राणवायु भी कहते हैं। सो हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन संजीवनी है।जिसे पेड़-पौधे प्रदान करते हैं। परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधा लगाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है। इससे बड़ा कोई धर्म भी नहीं होता है। छोटे बच्चे भी फूल का पौधा अपने घर के आसपास अवश्य लगावें मजबूत भविष्य की नींव पड़ेगी।सुरक्षित जब माताएं रहेंगी बच्चे पर न आये आंच गर्भवती की हो पूरी जांच आदि स्लोगन से आसपास का वातावरण गूंज उठा आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ माताओं को बताई की स्वास्थ्य ही धन है। इसे सुरक्षित रखने के लिए सफाई की जरूरत होती है। आपलोग अपने घरों के साथ आसपास की जगह को भी पूरी साफ सुथरा रखें गंदगी ही बीमारी को आमंत्रित करती है। बच्चों को सडीगली वस्तुएं न खिलाएं उसे साफ रखें तब ही उसका भविष्य उज्ज्वल रह सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल