साइबर क्राइम के आरोपी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण के प्रखंड बगहा एक के चौतरवा थाना क्षेत्र अंर्तगत चौबारिया गांव से एक साईबर क्राइम के आरोपी सुगंध सिंह को हरियाणा पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया वही आरोपी का भाई सुमंत सिंह भागने में सफल रहा हरियाणा से पहुँची पुलिस की 10 सदस्यीय टीम ने चौतरवा थाना पुलिस के नेतृत्व में चौबारिया गांव में छापेमारी किया जिसमें सुगंध सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही बड़ा भाई सुमंत सिंह भागने में सफल रहा हरियाणा से पहुंचे 10 सदस्यीय टीम के उच्च अधिकारी ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि हरियाणा से आरोपियों में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर ली थी पूछताछ के बाद उसके द्वारा बताए लोकेशन के आधार पर हुई छापेमारी में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबरिया से सुगंध सिंह को गिरफ्तार किया गया चौतरवा प्रभारी थानाध्यक्ष दुलाल चंद्र राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को हरियाणा पुलिस ने बुधवार की सुबह अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल