बहती गंगा में लाश देख दुखी होकर फरीद गाजी ने चलाया आन्दोलन

डॉ0 अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
गाजीपुर: सरकरी अस्पताल के लचर ब्यवस्था को सुधार के लिए कांग्रेस पी,पी,सी,सदस्य एवं उ0प्र0 अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष फरीद गाजी ने अपनी माँग के तहत आंदोलन पद यात्रा तहसील जमानिया छेत्र के नई बाजार में लोगों के बीच आंदोलन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान के क्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना काल आपदा के वक़्त गंगा में बहती लाश से दुखी होकर सरकारी अस्पताल सुधार आंदोलन जारी किया क्योंकि अस्पताल की लचर व्यवस्था हीसरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को कांग्रेस ने आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए स्थापित किया प्रदेश में तीन दसक से उस व्यवस्था में भ्रष्टाचार का बोल बाला वर्तमान सरकार के लोगों ने किया अस्पतालों में ऑक्सीजन व गैस की कमी से सैकड़ों बच्चे मर गए, और कोरोना कॉल में ऑक्सीजन तथा गैस की कमी से हजारों लोगों की जाने चली गयी, अब बुखार से पीड़ित लोगों के लिए सरकार गम्भीरता नहीं दिखा रही है। छेत्र के कईयों स्वास्थ्य केंद्रों को देखते हुए 58 दिन बाद आया हूँ फ़रीद गाजी ने कहा कि जबतक माँग पूरी नहीं होगी तबतक आन्दोलन पद यात्रा जारी रहेगा, इस अवसर पर मक़सूद खान तौसीफ खान,अमजद खान,अनीस खान, पूर्व प्रधान महेश पासवान ,दिनेश राम, साजिद खान, गुफरान खान, साहरुख खान, अबुल खान आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल