सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ने वाल्मीकिनगर में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा अनुमंडल अंतर्गत वाल्मीकिनगर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा ने वाल्मीकिनगर में शुक्रवार को खिलाड़ियों को अंग वस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए उपयुक्त परिवेश प्रदान करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि हमारे बीच में भी ऐसे खिलाड़ी हैं। जो क्रिकेट के क्षेत्र में आईपीएल और रणजी ट्रॉफी खेलकर देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हैं। लेकिन उन्हें उचित अवसर व मार्गदर्शन नहीं मिल पाता उन्होंने यहां के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए वाल्मीकिनगर में भी आने वाले समय में जिला स्तरीय टूर्नामेंट कराने का वादा किया सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की खुशी देखते बन रही थी खिलाड़ियों ने भी केक काटकर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी को सम्मान दिया। वाल्मीकिनगर यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान अंकित कुमार ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए युवा नेता को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की अपील की उनके साथ धन्वंतरी बायो रिसर्च के कई सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की बताते चलें कि मनीष कुमार सिन्हा ने आगामी 4 अक्टूबर को पटना के प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा है। जिसमें पार्टी के वरीय नेता शामिल होने वाले हैं।
Comments
Post a Comment