पंचायत चुनाव को ले प्रत्याशियों की गतिविधि हुई तेज
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होने में दो दिन बाकी
बिहार: प0 चम्पारण बगहा पंचायत चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। अब जबकि नामांकन दो ही दिन बाद 25 सितंबर से आरम्भ होने को है। सो नामांकन में साथ ले जाने की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। वही मतदाताओं का उत्साह भी क्रमशः बढ़ता जा रहा है। नामांकन के साथ ही मतदाताओं का रुझान भी स्पष्ट होने लगेगा हालांकि ज्यादातर मतदाता अपनी बातों को खुलकर व्यक्त करने से परहेज कर रहे है। कारण की इससे प्रत्याशियों से व्यवहार बिगड़ सकता है। फिर कटुता एक लंबे अंतराल तक जा सकता है। वही कई मतदाता अपनी चुपी को अंत तक बरकरार रखने को ही सबसे बेहतर समझते है। इससे सबके साथ व्यवहार बना रहेगा क्योंकि चुनाव के बाद सबको साथ ही रहना पड़ता है।
Comments
Post a Comment