सरेह में घास काटने गई महिला की हत्या कर आरोपी हुआ फरार

      रोते बिलखते बच्चों को समझते हुए ग्रामीण
         घटना स्थल पर पहुचे हुए ग्रामीणो की झुंड
             गला कटा हुआ महिला की शव
सजंय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के मठिया सरेह में गुरुवार की सुबह घास काटने गई एक महिला को उसका ही पड़ोसी कुल्हाड़ी से हमला कर महिला का गला काट कर हत्या कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही चौतरवा थाना और नदी थाना प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया बताया जा रहा है। कि चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बेचू यादव की पत्नी तारा देवी (42) अपनी पुत्री के साथ मठिया सरेह में घास काट रही थी उसी क्रम में गांव के ही मोतीलाल यादव जो साधु के वेश में रहता है। व अपने साथ कुल्हाड़ी भी रखता है। महिला के साथ जबरदस्ती करना चाहा तो महिला के विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर गला काट डाला जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई इस बाबत चौतरवा थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। स्वजनों से आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। बता दें कि महिला की तीन बेटियां क्रमशः रूपा कुमारी (15) पूजा कुमारी (13) ममता कुमारी (11) व दो बेटे क्रमशः रंजीत कुमार (08) व संजीत कुमार (06) है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वही पांचों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल