एसएसबी एवं पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रक को किया जब्त


रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट

बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 23 अक्टुबर 2021 मानपुर पुलिस और पडरीया एसएसबी की संयुक्त करवाई में मानपुर के हरदिया गांव से ट्रक पर लदा मूल्यवान लकड़िया जब्त की गई है। मानपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की वन से कीमती लकड़िया काटकर तस्कर ट्रक पर लोड कर ले जा रहे हैं। पुलिस और एसएससी की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक पर लोडेड 120 पीस किमती लकड़ीयों को जब्त करते हुए चार तस्करों को धर दबोचा गया थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के पडरौना के रामचंद्र साह,सुमित कुमार एंव बेतिया जिला के रामनगर के नीरज कुमार, राजू साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक समेत लकड़ियां जब्त कर थाना लाया गया जबकि चारों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल