आंगनवाड़ी कार्यकत्री स्मार्ट फोन की तरह कार्यो मे भी स्मार्ट बने- विजय दूबे
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के क्षेत्र पंचायत खड्डा के सभागार मे 40 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सांसद ने बाँटा स्मार्टफोन शनिवार को क्षेत्र पंचायत खड्डा के सभागार मे खड्डा में महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने किया उक्त अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केन्द्र सरकार द्वारा दो लाख रुपये का बीमा कबर था जिसे प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी, महराज के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयों के कोविड-19 के द्वारा किये गये योगदान को देखते हुए 50 लाख रुपये का बीमा कवर देकर सुरक्षित किया जाना अभूतपूर्व कार्य है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन डिवायस दिया जा रहा है। ठीक उसी तरह कार्यो मे भी र्स्माट बने एवं पुष्टाहार को आप लोग पुष्टाहार ही बने रहने दे कुशीनगर को रेल लाईन से जोड़ने, चौड़ी सड़को जाल विछाना आदि सैकड़ो विकास कार्यो को कराया जाना अपने आप मे एतिहासिक है। सीडीपीओ खड्डा अब्दुल क्यूम ने बुके देकर सासंद जी का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्षता चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी खड्डा अब्दुल क्यूम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीलेश मिश्रा,जिलामहामंत्री विवेकानन्द पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विजय कनौजिया, प्रधानसंघ ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान विशुनपुरा खुर्द रामप्यारे कुशवाहा, पूर्व प्रधान प्रदुम्मन तिवारी, कुणाल राव, राजू गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मुख्य सेविका मंजू श्रीवास्तव, बासमती यादव, संगीता यादव, आंगनवाड़ी कार्यकत्री उर्मिला देवी, रिजु देवी, सुमन देवी, नसिंग बानो, विद्या, शशि राव, मीरा सीता देवी सहित ब्लाक कर्मचारी व आगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment