आशा बहुओं का आठ सुत्रीय मागों को लेकर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: तीसरे दिन भी आशा बहुओं का धरना प्रदर्शन रहा जारी आप को बतादें कि नेबुआ नौरंगिया के कोटवां में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों का नियमित वेतन और प्रशिक्षण आदि कराकर ए एन एम बनाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन जारी रहा नेबुआ नौरंगिया आशा संघ की अध्यक्षता राजकुमारी भारती, बिंदु दुबे और शालिनी देवी के नेतृत्व में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक की आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनियों का 8 सूत्रीय मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा आशाओं ने मांग किया है। कि उन्हें नियमित वेतन दिया जाय आयुष्मान कार्ड के साथ श्रम योगी मानधन योजना का लाभ के लिए 40 वर्ष की उम्र की जगह 62 वर्ष किया जाय आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण कराकर उन्हें एएनएन के पद पर प्रमोट किया जाय और लंबित मानदेय को समय से दिलाया जाए आदि सहित अनेको मांगों को लेकर उनका धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
Comments
Post a Comment