फाजिलनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 02 मतदेय स्थल हुए परिवर्तित

एम. ए. हक
बूथ संख्या 79 व 80 के मतदेय स्थल हुए परिवर्तित
कुशीनगर: दिनांक 18 जनवरी 2022 को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/ उप जिलाधिकारी न्यायिक व्यास नारायण ने बताया की 332 फाजिल नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 02 मतदेय स्थल बूथ संख्या 79 पंचायत भवन दुदही व बूथ संख्या 80 पंचायत भवन दुदही के क्षेत्र को दूसरे स्थल पर परिवर्तित किए जाने से संबंधित भेजे गए प्रस्ताव को आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इस संदर्भ में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 332 फाजिलनगर विधानसभा के बूथ संख्या 79 पंचायत भवन दुदही को परिवर्तित कर बूथ संख्या 79 कन्या प्राथमिक पाठशाला दुदही, व बूथ संख्या 80 के मतदेय स्थल को परिवर्तित कर कन्या प्राथमिक पाठशाला दुदही कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल