मतदेय स्थलों के वेवकास्टिंग की व्यवस्था हेतु एडीएम ने दिए निर्देश
एम. ए. हक
60 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी
सेवा प्रदाता को सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर लिए जाने का दिया निर्देश
कुशीनगर: दिनांक 15 फरवरी 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के वेवकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर 19 फरवरी को इस हेतु डेमो दिखाया जाएगा, द्वितीय डेमो एन0आई0सी0 कार्यालय में 20 फरवरी को दिखाया जाएगा, उन्होनें बताया कि सुपरवाइजर और विधानसभा कोऑर्डिनेटरो की ट्रेनिंग 25 फरवरी को, वेबकास्टिंग हेतु बूथ एजेंटों की ट्रेनिंग 26 फरवरी, वेबकास्टिंग किट जिला मुख्यालय में 27 फरवरी को पहुंच जाएंगे, सुपरवाइजरों को किट का वितरण 28 फरवरी को होगा किट का स्थापन सुपरवाइजरों द्वारा संबंधित बूथ में 01 मार्च को किया जाएगा, 02 मार्च को बूथ एजेंटों द्वारा 9:00 बजे सुबह ड्राई रन किया जाएगा तथा 03 मार्च को मतदान के दिन वेबकास्टिंग सुबह 5:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि 60% मतदेय स्थलों में सभी विधानसभाओं के सखी बूथ तथा अति संवेदनशील बूथ समाहित होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फार्म के जिला समन्वयक अलिकेश कृष्णा वेबकास्टिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने हेतु जिला मुख्यालय में आ चुके हैं। इनके द्वारा नोडल अधिकारी तथा सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों से समन्वय बनाकर मतदान को पारदर्शी सुचारू एवं शांति पूर्वक संपन्न कराया जाएगा उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान शुरू होने से मतदान समाप्ति तक अनवरत रूप से 60% बूथों में वेबकास्टिंग कराया जाना सुनिश्चित होगा।
Comments
Post a Comment