भारतीय किसान मजदूर यूनियन(राष्ट्रवादी)ने सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को समर्थन किया
डा0अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
शाहजहाँपुर, जनपद के तिलहर चीनी मिल ग्राउण्ड के पास भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) कार्यालय पर संगठन के संस्थापक श्री ओमप्रकाश के निर्देशानुसार एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से तिलहर विधान सभा के सपा प्रत्याशी श्री रोशन लाल वर्मा को अपना समर्थन किया!बैठक में तराई प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिंडा प्रदेश संयोजक/जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, जिला प्रभारी शिशु पाल सिंह जिला प्रवक्ता सुखपाल सिंह यादव, तिलहर तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष रामनरेश यादव, पुवायां तहसील अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष महेश सिंह, आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment