थानाध्यक्ष ने बिहार दिवस पर किया पौधारोपण


संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने आम का पौधारोपण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार के स्थापना दिवस का 110 वा साल है।  22 मार्च 1912 को बिहार नया राज्य बना था। बिहार भारत का हृदय है। भारत देश में बिहार का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है हमें बिहार के गौरव की रक्षा के लिए हर पल समर्पित रहना है वही उनके द्वारा थाना परिसर में आम का पौधारोपण कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया। आम फलों का राजा है जिसका फल ही नही अपितु पत्ता व लकड़ी भी महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष के साथ ललन सिंह, एएसआई दिलीप कुमार तिवारी, बिरजू पासवान, धुरेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ