घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: आप को बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थानांतर्गत ग्राम सभा चकदेईया का मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने रात्रि के समय घर का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए ग्राम सभा चकदेईया निवासी विद्यासागर वर्मा स्वर्ण व्यवसाई हैं तथा इनकी हाटा में ज्वैलरी की दुकान व मकान है। मंगलवार की सुबह जब वह अपने गांव चकदेईया आए तो घर का ताला टूटा देख कर आश्चर्य चकित हो गए और आसपास के लोगों से चोरी की घटना की सूचना की जानकारी मिली तत्काल बाद ही विद्यासागर वर्मा ने स्थानीय थाना व प्रशासन को अपने घर में हुई चोरी की घटना की सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी कुशीनगर, थानाध्यक्ष कसया और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर चोरी की घटना का सघन जांच पड़ताल किया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल