साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल वाले घायल हालत गंभीर
आरिह खान की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पड़री पिपरपांती चौराहे पर देर शाम 8:00 बजे के लगभग साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल से गिरकर बुरी तरीके से घायल हो गए जिसमें एक की स्थिति काफी नाजुक है। बताते चलें कि सोमवार के शाम 8:00 बजे के लगभग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुइयां हरपुर भेड़िहारी निवासी गोविंद कुशवाहा अपने जीजा टुनटुन कुशवाहा निवासी मांलगाया थाना रामकोला को लेकर पड़री पिपरपांती चौराहे पर पंखा खरीदने जा रहे थे इसी बीच पडरौना की तरफ से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर बिखरी गिट्टी में फिसल कर गिर गए जिसमें गोविंद कुशवाहा की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है जबकि उनके जीजा टुनटुन कुशवाहा को काफी चोटें लगी हैं तथा साइकिल सवार भी बुरी तरीके से घायल हो गया है घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया घायल युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
Comments
Post a Comment