दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार


एम. ए. हक
पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित
कुशीनगर: 12 अप्रैल 2022 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने अवगत कराया है। कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा वर्ष 2022 में विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 15 जून 2022 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन  रविन्दरनगर धुस  में प्राप्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार निर्धारित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है। यथा  दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निम्मित सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांग के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल