लाखो की लागत से लगा सोलर पंप शोपीस सोलर पंप केवल दिखावे के लिए है।

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
सरकार के धन को जिमेदार अधिकारी केवल कागजों में दिखा रहे है जमीन पर नहीं
कुशीनगर: जनपद के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा पचफेड़ा में लाखो रुपए की लागत से लगा सौर उर्जा सोलर पंप इन दिनों मात्र शोपीस बनकर रह गया है। पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जलनिगम के प्रति बरती जा रही लापरवाही के प्रति आक्रोश जताया है। बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जानकारी दी गई लेकिन आज तक मरम्मत नहीं कराई गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम सभा पचफेड़ा में अथक प्रयास से लाखो रुपए की लागत से सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पंप की स्थापना कर समूचे ग्राम गावो में पानी सप्लाई हेतु किया गया था लेकिन एक साल से ग्रामीणों के लोग पानी का इन्तजार करते रहते है। की कब चालू होगा और हमे सुध पानी मिलेगा  क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि आज तक किसी भी सक्षम जिम्मेदार अधिकारी ने इस सोलर पंप के लिए जहमत लेना उचित नहीं समझा। सोलर पंप नहीं चलने से ग्राम सभा पचफेड़ा के लोग दूषित पानी पीने की मजबूरी हो गई है। वही ग्रामीणों ने बताया कि सरकार का पैसा इस योजना में पानी की तरह बहाया गया है। केवल शो पीस दिखावे के लिए है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल