रोजगार मेले में आज 42 अभ्यर्थियों में 15 का हुआ चयन

एम. ए. हक
विभिन्न कम्पनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से किया चयन
सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगा था एक दिवसीय रोजगार मेला
कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय रवींद्र नगर धूस कुशीनगर के परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 4 कंपनियां सम्मिलित हुई जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण थी उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया। सनस्टारएम इंडिया मार्केटिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 04, जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक इंटरप्राइजेज में 05, स्फाकिया एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में 03, तथा वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में 03, को विभिन्न पदों सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेन्जटेटिव तथा मशीन हेल्पर पर चयनित किया गया रोजगार मेले में उक्त कम्पनियों के अधिरियों के साथ कार्यालय के अनिल कुमार,प्रशांत, जितेंद्र जायसवाल, श्रीमती रूपाली बरनवाल आदि सहित अभ्यर्थी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल