वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी अपना आधार व मोबाइल नंबर लिंक करें

एम. ए. हक
जनपद के 108000 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण शेष
कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी के द्वारा अभी तक अपेक्षा अनुसार मोबाइल एवं आधार नंबर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इस कारण केवल 25000 पेंशनरों का ही आधार और मोबाइल नंबर लिंक हो पाया है। 108000 पेंशनरों का पेंशन आधार प्रमाणीकरण शेष है। अतः उन्होंने जनपद के समस्त वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को सूचित करते हुए बताया है कि  नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार व मोबाइल नंबर लिंक करें। लिंक न करा पाने की स्थिति में लाभार्थी पेंशन से वंचित हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल