भाजपा सरकार में हो रहा है चौमुखी विकास- सांसद

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट 
सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण कर किसान गोष्ठी को संबोधित किया सांसद विजय कुमार दुबे
बृहस्पति को विकास खण्ड हाटा के के ब्लाक परिसर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत 15 वां केंद्रीय वित्त आयोग योजनांतर्गत नव निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण व इफको नैनो यूरिया तरल आधारित ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्धघाटन कर गोष्ठी को सम्बोधित मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने किया सांसद विजय दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की डबल इंजन सरकार देश व प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है।आज मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के क्रम में ही आज हर घर शौचालय व हर गांव को स्वच्छ व स्वस्थ की दिशा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है।जिससे लोगो को लाभ मिल रहा जिससे समाज मे जागरूकता फैल रहा और अन्य  लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता देनी चाहिये।उन्होंने कहा कि आज बिना किसी भेद भाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आज किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि, समय से गन्ना किसानो का गन्ना भुगतान सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ,खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया, मण्डल अध्यक्ष हाटा उदय भान कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष टेकुआटार विनोद गुप्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी  सुमित त्रिपाठी सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, आशुतोष पाण्डेय,राजेश गुप्ता,जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह,रतनेश श्रीवास्तव,विकास तिवारी, सत्यवान सिंह,पार्टी पदाधिकारी गण बीडीओ  राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कुशीनगर शिवजी यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील हाटा वीरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विकासखंड हाटा दीपक श्रीवास्तव,सहायक लेखाकार विकासखंड हाटा आनंद पांडेय, बृजेश राव सहित ब्लाक कर्मचारी व किसान बन्धु गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल