अज्ञात बोलोरो पिकप से ठोकर लगने से 45 वर्षीय महिला हुई जख्मी

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 10 जून 2022 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के समिप बहुआरवा एन एच 727जो बगहा बेतिया मु्ख्य मार्ग बहुआरवा गांव स्थित वेंदाता पब्लिक स्कूल के समीप गुरुवार की दोपहर पिकप भान की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई
जबकि पीकप भान दुर्घटना कर चालक भागने में सफल रहा| घटना की सुचना मिलते ही वही बसवरीया पंचायत के वार्ड संख्या 1 के वार्ड पति सनोज राम व ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। मौके पर चौतरवा थाना के पुलिस पहुंची,वही  थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी महिला की पहचान बहुअरवा गांव के मुस्मात तेतरी खातुन के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि पूरब दिशा की तरफ से पश्चिम दिशा की ओर आ रही एक अज्ञात पिकअप वान की ठोकर से महिला जख्मी हो गई तथा पिकअप भान भागने में सफल हो रहा उन्होंने बताया कि अज्ञात पीकप भान की पहचान करने मे पुलिस जूट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल