एक ही परिवार के दो बोलेरो चोरी में वाहन स्वामी ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग


     
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
देवरिया: जनपद के एक ही परिवार के दो बोलेरो गाड़ी चोरी में वाहन स्वामी ने थाने को तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग।आपको बता दें कि जनपद देवरीया के थाना बघौचघाट के अंतर्गत (बजरह)  के उदय प्रताप यादव पुत्र सतीश यादव ने देवरीया के  बघौच घाट थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 02/06/2022 दिन बृहस्पतिवार की रात में अपने दुकान के सामने उपरोक्त दोनों बोलेरो गाड़ी खड़ी किया था। जबकि रात 11:00 बजे परिवार के लोग भोजन करके छत पर सोने चले गए थे। सुबह करीब 5:00 बजे घर की औरतें जगीं। तो देखा कि दोनों बोलेरो गाड़ी नहीं है । पश्चात काफी खोज बीन भी किया गया। लेकिन पता नहीं लग सका। जिसकी वाहन स्वामी राम प्रताप यादव पुत्र विजय प्रताप बहादुर यादव गाड़ी संख्या यूपी 52 X 8789 व दुसरा वाहन स्वामी भानू प्रताप यादव पुत्र विजय बहादुर यादव गाड़ी संख्या M P. 84 C H 3557  उपरोक्त वाहन स्वामी ने बघौचघाट थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर वाहनों को बरामद करते हुए चोरी करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल