पतिलार पंचायत में एएसडीएम ने योजनाओ को किया जांच

प्रमोद साह कि रिपोर्ट
आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 36 पर दिखी अनियमीता
बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 03 अगस्त 2022 चौतरवा बगहा प्रखंड एक के पतिलार पंचायत में योजनाओ को एएसडीएम सरफराज नवाज ने आंगनबाड़ी के केन्द्र संख्या 36 पर जाँच के क्रम में भारी अनिमियतिता पाई जिसमें बच्चो की उपस्थिति पंजी में उपस्थिति 34 थी जबकि उस केंद्र पर आठ बच्चे ही मौजूद थे।प्रतिदिन बनने वाले भोजन में मेनू के हिसाब से भोजन नहीं बना था सहाकिया बिना सूचना के 21 जुलाई से अनुपस्थित पाई गई उक्त दौरान एसडीएम ने अग्रेतर कार्यवाही हेतु विभाग को रिपोर्ट भेज दिया वही साथ ही जनवितरण प्रणाली के तीन  दुकानों की जांच की गई श्यामपति कुंवर के जनवितरण प्रणाली का दुकान बंद पाया गया वही पतिलार पीएससी का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें कूछ कमियों को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए,साथ ही मनरेगा से जुड़े अग्रेत्तर कार्यो की समीक्षा  जांच भी किया इस उक्त मौके पर पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा के साथ आवास सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल सहित समाजसेवी अभय उपाध्याय, ललित राव, राजेश यादव, कृष्णा पासवान प्रह्लाद चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल