साइबर ठगी के पर्दाफाश करने में पुलिस की बड़ी कामयाबी तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गरीब व भोले भाले लोगों के नाम से बैंक खाता खुलवा कर फर्जी सिम से लिंक कराकर खाता बेचने वाले एक अन्तर्राजीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया व एक लाख रुपये नगद, 45 सिम,10 एटीएम कार्ड, 24 आधारकार्ड, 3 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो पासबुक, एक चेकबुक बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्वेक्षण व सीओ खड्डा के नेतृत्व में साइबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाने के पुलिस व साइबर सेल ने 3 अभियुक्तों में 1 राजकुमार भारती निवासी चिलगोड़ा कृपापट्टी थाना जटहां बाजार हाल मुकाम नन्दा नगर गोरखपुर 2 राजेश साहनी निवासी रामपुर नीतीश नगर थाना लौकरिया बिहार 3 रामनाथ निवासी बहेलिया भुजौली बुजुर्ग  थाना खड्डा है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 419, 420 , 379, 411, 120, बी  66 डी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के द्वारा गरीब लोगों को पैसे का लालच देकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते थे उस खाते में विजय कुशवाहा व राजकुमार के द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी सिम को लिंक कराकर खाते के पासबुक व  एटीएम अपने पास रख लेते थे खातों को साइबर अपराधियों व हैंक्रों को 8 हजार रुपये में बेच देते थे खोले गए खाते में तत्काल एस बी आई एन ओ एक्टिवेट कर केसाइबर अपराधियों द्वारा ₹4000 रुपये खाते में जमा कराने के लिए उपलब्ध कराया जाता था। बैंक शाखा से यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त कर एस बीआई एनो को  एक्टिवेट कर उसका स्क्रीनशॉट लिंक सिम कार्ड , एटीएम कार्ड , साइबर अपराधियों को भेज देते थे जिससे साइबर अपराधी अवैध रूप से ऑनलाइन लाखों रुपए का ट्रांसफर कर निकाल लिया जाता था अधिक लेनदेन पर बैंक द्वारा नोटिस देने पर खाते का पैसा ट्रांसफर करने के बाद बंद कर देते थे फिर दूसरे लोगों को लालच देकर खाता खुलवाते थे अब तक मोबाइल डाटा के अनुसार 2295 फाइल प्राप्त हुए हैं। जिसमें बैंक खाते नेट बैंकिग यूजर नेम पासवर्ड, आधार कार्ड , एटीएम कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस इस ठगी के तह तक जाने का कार्य करेगी अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का लेन देन इन लोगों के द्वारा किया गया है। 
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया दिनेश कुमार तिवारी, एस आई दीपक सिंह, हे0का0 कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, हे0का0 अखिलेश कुमार, हे0 का0अरविंद गिरी, का0  विनोद यादव, परमेश यादव, पूनम कुमारी, अनिल यादव,  चंद्रभान वर्मा, विजय चौधरी,  नेहा यादव शामिल रहे गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देने की घोषणा किया है।।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल