आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में 01जुलाई 2022 को आगामी त्योहारों के मद्देनजर जैसे मोहर्रम, रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतू जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के मेम्बर व विभिन्न समुदायों से आए व्यक्तियों द्वारा उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।व उन समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में विद्युत विभाग, से संबंधित समस्याएं, जर्जर सड़कों की समस्याएं, बरसात में जल जमाव की समस्याएं, कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याएं आदि बैठक में रखी गयी। उक्त बैठक में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की। तथा आने वाली कठिनाइयों को सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सामाधान किए जाने हेतू निर्देशित किया। इस संदर्भ में बरसात में सड़कों पर जलजमाव की समस्या हेतू अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा बरसात के मौसम में सड़क पर निकाले जाने वाले ताजिए के संदर्भ में गड्ढा युक्त सड़कों को भरने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया । और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत कटौती की समस्या को दूर किए जाने के सन्दर्भ में उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा कानून व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की व्यवधान से निपटने हेतु उपस्थित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।।
Comments
Post a Comment