बथवारिया शेरा बाजार मे 19 को कंस वध व 20 सितम्बर को कुश्ती को लेकर हुई, बैठक
प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 17 सितम्बर 2022 को बगहा अनुमंडल के बगहा एक प्रखंड के चन्द्रहा – रुपवलिया पंचायत के शेरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कंस वध मेला व विराट दंगल प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों की एक बैठक संपन्न की गई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी रामधनी यादव ने की संचालन आत्मा यादव पहलवान ने किया बैठक में दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए कंस वध व विराट दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामधनी यादव ने कहा कि 19 सितंबर को कंस वध मेला का आयोजन किया गया है। तथा 20 सितंबर को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन है। उन्होंने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दर्जनों की संख्या में शिरकत करेंगे। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदलाल प्रसाद व पंचायत समिति सदस्य सर्वजीत पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि दंगल प्रतियोगिता में नेपाल , बिहार, उतर प्रदेश ,.दिल्ली , हरियाणा , अयोध्या., बनारस समेत विभिन्न राज्यों के नामी – गिरामी ख्याति प्राप्त नामचीन महिला – पुरुष पहलवान शिरकत कर रहे हैं।बैठक को कार्यक्रम के संरक्षक बलराम तिवारी, पूर्व मुखिया शैलेश तिवारी, शत्रुमर्दन तिवारी, नवनीत तिवारी, मानपुर पंचायत के सरपंच विनोद यादव , आत्मा पहलवान समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
Comments
Post a Comment