रामनगर के मसान नदी में 50 वर्ष एक व्यक्ति को डूबने से हुई मौत
प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिम चम्पारण बगहा दिनांक 19 सितम्बर 2022 को बगहा पुलिस जिले के अंतर्गत रामनगर के सबुनी धनरपा गांव निवासी बिहारी साह की मौत मसान नदी में डूबने से हो गयी है। घटना रविवार की संध्या पहर की है। जानकारी के मुताबिक करीब पच्चास वर्षीय बिहारी साह पशुओं के लिए चारा लाने गए थे लौटते समय मसान नदी पार करते समय उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में जा गिरे हलाकि उनको बचाने के लिए उनके अन्य साथियों ने काफी प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिली थोड़ी देर में घटना की सूचना गांव तक चली गयी और दर्जनों लोगों के साथ बिहारी साह के स्वजनों ने रोते -विलखते मौके पर पहुंचा जहा कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बिहारी साह को बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो चुकी थी इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment