आशा व आशा संगीनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा हेतु 6 सूत्रीय मांगों को लेकर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया के आशा व आशा संगिनीयों ने महंगाई के मद्देनजर कोई निश्चित मानदेय न होने के कारण अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पर धरना देते प्रदर्शन कर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे को सौंपा ज्ञापन साथ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया प्रभारी डॉ0 मंतोष कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, भी उपस्थित रहे मौके पर आशा व  आशा संगिनीयों ने बताया कि इस महंगाई के दौर में कोई निश्चित मानदेय न होने के कारण काफी संकटों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण हम सभी बहनों के परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान समय में सरकार द्वारा जो भी प्रोत्साहन राशि दिया जाता है वह भी समय से नहीं मिल पा रहा है। इस के संदर्भ में हमारी  मांगे हैं जो सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सहयोग करने की मांग की गई है। जिसमें पहली मांग राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।दुसरी मांग दस लाख का स्वास्थ्य बीमा तीसरी मांग पचास लाख का जीवन बीमा कवर चौथी मांग मातृ अवकाश एवं राष्ट्रीय अवकाश। पांचवीं मांग आशा व संगिनी को 24 विजिट का भुगतान छठवीं मांग न्यूनतम 21 हजार का मानदेय की मांग की गयी मौके पर राधिका देवी, सरिता देवी, राधा देवी, राम सती सिंह, नीरू देवी, शिव कुमारी, विनीता, माया देवी, रीता देवी, निर्मला, चंदा देवी, संगीता,  शीला देवी, रेखा देवी,  निर्मला,  सुनीता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, गुड्डी देवी, भानमति, ज्ञानती, बिंदु , अनीता, अंजनी आदि उपस्थित रहे।,

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल