बगहा पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि का किया स्थलीय जांच

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 17 सितम्बर 2022 को चयनित भूमि की जांच करते अधिकारी बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत में पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि की स्थलीय जांच अंचलाधिकारी बगहा एक अभिषेक आनंद और पदाधिकारियों ने की इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बगहा एक विजय कुमार, अंचल अमीन अनुप कुमार समेत कई पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहें पंचायत की मुखिया पायल मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता डॉ अभिषेक मिश्रा ने पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पदाधिकारियों की निरीक्षण से पंचायत के लोगों मे एक नई उम्मीद और भरोसा जगी है। उन्होंने बताया कि सुबे की सरकार की तीन बार पतिलार मे आगमन हुई है। लेकिन पंचायत सरकार भवन का सपना अधुरी ही थी, जो अब पूर्ण हो जायेगी सीओ और बीपीआरओ ने सयुक्त रूप से बताया कि बहुत जल्द भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। जिससे पतिलार को पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो जाय इस अवसर पर शशिरंजन सिंह, सुजीत दुबे, अभय उपाध्याय, अशोक राव, गोविन्द कुमार, ललित राव, रविन्द्र यादव, मोदी गोंड, अभिनंदन कुमार समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल