रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 
जनपद कुशीनगर: खड्डा में संत रविवाद की जयंती आज रविवार को नगर के जटाशंकर पोखरे पर धूमधाम से मनाई गई व जुलूस भी निकाला गया। भाजपा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भारती ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था। ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई जो महाराणा प्रताप चौराहे से होकर स्टेट बैंक तिराहा, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन रोड, फल मंडी,आजाद चौक होते हुए जटाशंकर पोखरे पर पहुँची। इस अवसर पर खदेरू प्रसाद,नौमी चौधरी, रोशनलाल भारती, कैलाश भारती, विजय भारती, शम्भू प्रसाद, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल