अचानक बाढ आने से मसान नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बच्ची की हुई मौत
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: दिनांक 01जुलाई 2023 को पश्चिमी चम्पारण बगहा अनुमंडल के अंतर्गत रामनगर प्रखंड स्थित गुदगुदी पंचायत के नवका टोला सिसवाडीह गांव के एक दस वर्षीय बच्ची की मौत मसान नदी में बाढ आ जाने के दौरान डूबने से शनिवार की दोपहर हो गई है। घटना की पुष्टि गुदगुदी पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृत बच्ची की पहचान नवका टोला सिसवाडीह गांव के जिउत यादव के 10 वर्षीय पुत्री वासुन्दरी कुमारी के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि मसान नदी में बाढ आ जाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी रामनगर व डूमरी थानाध्यक्ष को दे दी गई है। डूमरी थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। उन्होंने बताया कि मसान नदी में अचानक बाढ आ जाने के दौरान डूबने से बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है।
Comments
Post a Comment