लोक अदालत की तैयारी की की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
एम. ए, हक
कुशीनगर: दिनांक 09 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन व इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी मोहम्मद रिजवान अहमद, अपर जिला जज कोर्ट नंबर 1 द्वारा जजशिप कुशीनगर के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक अदालत की तैयारी की की समीक्षा की। इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने अधिक से अधिक मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि पिछले लोक अदालत से भी ज्यादा मामलों का निस्तारण इस लोक अदालत में किया जाएगा इस बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन कसया मयंक प्रकाश, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी रामेश्वर दयाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन कसया नीतिका महाजन, सिविल जज जूनियर डिवीजन अजीत कुमार मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु तंवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया संजय कुमार, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी वैशाली सिंह आदि न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment