कंस वध मेला मझौवा कोर्ट माई परिसर में शुरु हुआ भव्य कुस्ती का आयोजन

प्रमोद साह की रिपोर्ट
कंस वध मेला मझौवा कोर्ट माई परिसर में कंस मेला एव पुजन के साथ ही शुरु हुआ कंस वध मेला के दूसरे दिन भव्य कुस्ती का आयोजन
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 10 सितंबर 2024 चोतरवा बगहा प्रखंड एक के मझौवा पंचायत स्थित कोर्ट माई स्थान परिसर में मंगलवार को कोर्ट माई स्थान परिसर की भूमि पुजन के साथ ही तीन दिवसीय कंस वध मेला की शुभारंभ हुई पूर्व मुखिया सह समाजसेवी जयनारायण शाही, बीडीसी प्रतिनिधि बब्लू मिश्रा, समाजसेवी अरविंद मिश्रा समेत कई समाजसेवियों ने बताया कि कोर्ट माई स्थान की भूमि पुजन के साथ ही कंस वध मेला की शुभारंभ हुई कोर्ट माई स्थान परिसर में वर्षों पूर्व से कंस वध मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट माई स्थान परिसर की साफ सफाई के साथ ही आकर्षण का केन्द्र बनाया गया है। तथा कोर्ट माई स्थान सजधज कर तैयार है, जहां श्रद्धालु महिला व पुरुष पुजा - अर्चना के साथ ही दर्शन के लिए आते हैं। पूर्व मुखिया ने बताया कि तीन दिवसीय कंस वध मेंला देखने के लिए दुर दराज के गांवों से हजारों हजार की संख्या में दर्शक पहुंचते है। तथा मेला में बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र झुल्ला बना है। पंचायत समिति सदस्य बब्लू मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय कंस वध मेला के अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां कोर्ट माई स्थान की दर्शन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद दर्शक ले सकेंगे समाजसेवी अरविन्द मिश्रा, राज हरण यादव पहलवान ने संयुक्त रूप से बताया कि कंस वध के उपरांत गुरुवार को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दंगल प्रतियोगिता में नेपाल के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व बिहार राज्य के नामी गिरामी पहलवान शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उप मुखिया परशुराम साह समेत दर्जनों की संख्या में समाजसेवी, नवयुवक शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल