प्रिया यादव ने खेलो इण्डिया वूमेन योगसना प्रियोगिता में गोल्ड मेडल पर की कब्जा


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
तीसरी बार प्रिया यादव ने किया जिले और क्षेत्र का नाम रोशन
कुशीनगर:  विकासखंड पडरौना के ग्राम पंचायत कटकुइया शिवराजपुर निवासी प्रिया यादव पुत्री रंजीत कुमार यादव उर्फ विद्यासागर माता का नाम रम्भा यादव है। ग्राम शिवराजपुर पोस्ट कठकुईया जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। पूरा परिवार अभी दिल्ली में रहते है प्रिया यादव दिल्ली राज्य से प्रतियोगिता में भाग लेती है, इस बार हो रहे नॉर्थ जोन खेलो इंडिया वूमेन  योगासन लीग जो 1-3 Sep 24  दिल्ली पब्लिक स्कूल गोरखपुर में हो रहा था, जिसमें प्रिया यादव प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्बू कश्मीर, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और  उत्तरप्रदेश आदि कई राज्यों से प्रतिभागी भाग लिया था प्रिया यादव लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति विश्वविद्यालय नई दिल्ली से BA योगा  सेकंड ईयर की छात्रा है प्रिया यादव का उद्देश्य है की आगे इंटरनेशन प्रतियगिता जीतकर अपने पूरे गांव जिला और देश का नाम रोशन करना है।प्रिया 2018 कब्बडी स्कूलिंग प्रतियोगिता में श्रीलंका खेलकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है।पिछले वर्ष 2023 हुआ योगासन प्रतियोगिता में दिल्ली ओलंपिक गोल्ड और अस्मिता खेलो इण्डिया वूमेन प्रतियोगिता में ब्राउंस मेडल जीत चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल