थाना रामनगर इस्पेक्टर की गाड़ी से एक 6 वर्षीय बालक की मौत भागने के दौरान, दो बकरी को भी कुचला

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया में थाना की गाड़ी के साथ रामनगर इस्पेक्टर अभय कुमार का वाहन किसी कांड के जांच में जा रहा था अचानक टेसरहिया बथवरिया पंचायत के वार्ड संख्या आठ सीता राम यादव के टोला के पास एक 6 वर्षीय बालक को चालक ने ठोकर मार दिया ठोकर लगने के साथ ही बालक की मौत हो गई चालक तेज रफ्तार से वाहन भागने लगा आगे दो बकरियों को भी ठोकर मार कर मौत के मुंह में डालते हुए मौके से फरार हो गया इसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई मृत अनुराग कुमार यादव उम्र आठ वर्ष पिता अजय कुमार यादव वार्ड संख्या आठ टेसरहिया बथवरिया पंचायत के सीताराम के टोला थाना बथवरिया का निवासी है। मृतक के पिता गोरखपुर में है वह गोरखपुर में मजदूरी करते है। मृतक का बड़ा पुत्र था तथा एक छोटा गोद में है। लोग मरी बकरियों को लेकर बथवरिया थाना में जाकर इंसाफ की मांग कर रहें है। लोगों ने अंचल निरीक्षक के चालक की ऐसी लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। मामले में बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार, चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार नदी थाना अध्यक्ष संजय कुमार भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती समेत कई थाना की पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है। लोगो में भारी आक्रोश है। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहें है। सूचना पर पहुँचे बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र व रामनगर डीएसपी नंद जी प्रसाद मृतक परिवार आरोपी को बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक माहौल शांतिपूर्ण था।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़