पत्रकार के घर से बाइक चोरी इलाके में बनी चर्चा का विषय
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिले के थाना तमकुहीराज क्षेत्र के वार्ड नंबर 14, चंद्रशेखर आजाद नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पत्रकार अहमद हुसैन पुत्र मेहदी हसन की मोटरसाइकिल (UP 57 Y 4569, हीरो पैशन प्रो) उनके घर के बरामदे से चोरी हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसे पत्रकार को निशाना बनाने की साजिश के तौर पर भी देख रहे हैं।
कैसे हुई चोरी?
पीड़ित पत्रकार अहमद हुसैन ने बताया कि रोज की तरह रात में उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की और सोने चले गए सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी अपने घर में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो रात्रि 2:37 am पर दो चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दिया आसपास तलाशने और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना तमकुहीराज थाने में दी।
पत्रकार को निशाना बनाए जाने की चर्चा
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे एक साधारण चोरी की घटना मानने को तैयार नहीं हैं। कई लोगों का कहना है कि पत्रकार के घर चोरी होना यह साबित करता है कि चोर किसी की पहचान नहीं देखते, उनका मकसद सिर्फ चोरी करना होता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पत्रकार को निशाना बनाकर समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है।
थाने में दी गई तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
टीवी चैनल के पत्रकार अहमद हुसैन ने थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बाइक की बरामदगी और चोर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की है।
पुलिस का क्या कहना है?
थानाध्यक्ष तमकुहीराज ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है और पुलिस टीम जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोर की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली जाएगी।
इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
गौरतलब है कि तमकुहीराज क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। बाइक, मोबाइल और घरों में चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि रात के समय गश्त को और सख्त किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
जनता की अपील – सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो
वार्ड नंबर 14 के स्थानीय निवासियों का कहना है कि मात्र 2 सप्ताह के अंदर मोहल्ले से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो चुके हैं और स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।रोज-रोज हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। लोग रात में भी अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित रहते हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Comments
Post a Comment